पेट की गर्मी दूर करने के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:37

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप पुदीने की गर्म या ठंडी चाय पी सकते हैं। इससे आपको पेट की गर्मी से जल्द राहत मिलेगी। पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के लिए पेट पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है।

पेट की गर्मी को दूर करने के लिए खाने में शामिल करें ये पदार्थ:-

आंवला
आंवला की तासीर ठंडी होती है । और यह आपके पेट को अंदर से साफ करता है। साथ ही किसी भी प्रकार के अनपच को भी ठीक करता है। आंवला खाने से आपका पेट अंदर से ठंडा रहता है । और यह हेयर फॉल को भी कम करने में मदद करता है।

दही
दही पेट को ठंडा रखने के लिए सबसे उपयोगी माना जाता है खाने के बाद थोड़ी सी दही खा लेने से किसी भी प्रकार का मसालेदार खाना आपके पेट में आसानी से बच सकता है इसलिए हमेशा आप जब भी कुछ मसालेदार खाएं तो खाने के बाद दही को जरूर खाएं।

केला
पेट की गर्मी को शांत करके उसे ठंडा रखने में केला बहुत मदद करता है। केले के पोटेशियम की मात्रा पेट में बनने वाले एसिड को नियंत्रित करती है और केले का पीएच तत्व एसिड को कम करता है। इसके अलावा केला, पेट में एक चिकनी पर्त बना देता है जिससे एसिडिटी में कमी आती है, केले का फाइबर पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info